संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर शुक्रवार सुबह आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर डेढ़ दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया। हमले में अस्पताल में माली के पद पर कार्यरत शिव चरण भी घायल हो गए। घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। कुत्ता कालड़ा कॉलोनी की ओर से आया और रास्ते में जो भी सामने मिला, उसे काटता चला गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल के कमरा नंबर 20 में पहुंचाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज के टीके लगाए गए। घायलों में सुदीप, ज्ञानचंद, रवि, पवन, सुनील, नितिन, रेखा, जतिन, कमला, बालकिशन, कुसुम, राजकुमार, बबलू, छोटे लाल और नदीम सहित अन्य लोग शामिल हैं।