फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बडकली–पुनहाना मार्ग पर बना गड्ढा, महीनों से हादसों को दे रहा दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई बनी सड़क पर बड़ा खतरा,विभाग की अनदेखी से रोज जोखिम में राहगीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां।
कस्बे के पास बडकली-पुनहाना मार्ग पर सड़क के बीच बना एक बड़ा गड्ढा लोगों के लिए जानलेवा साबित होता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह गड्ढा पिछले कई महीनों से मौजूद है, लेकिन संबंधित विभाग अब तक इसे भरवाने की जहमत नहीं उठा पाया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग सब कुछ जानते हुए भी अनजान बना हुआ है, मानो किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा हो।
गौरतलब है कि वर्ष 2025 में लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क की मरम्मत का निर्माण किया गया था। नई बनी सड़क पर इतनी जल्दी गड्डा होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े करता है। सड़क के बीच बने इस गहरे गड्ढे के कारण आए दिन वाहन चालक असंतुलित हो रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीण हिदायत, रफीक, वकील, सलमान, कुर्री, आरिफ, अमजद और जावेद ने बताया कि इस गड्ढे की वजह से कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। रात के समय यह गड्ढा और भी खतरनाक हो जाता है, क्योंकि अंधेरे में यह दिखाई नहीं देता। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही इस गड्ढे को नहीं भरा गया तो वे मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या को तुरंत संज्ञान में लेकर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। फिलहाल, यह गड्ढा विभागीय लापरवाही की पोल खोलता नजर आ रहा है और राहगीरों के लिए खतरे की घंटी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास के अस्पताल व कुछ घरों का पानी सड़क पर आने से गड्ढा बना है। संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया है। गड्ढे में एक बार जीएसबी डाली जा चुकी है, यदि फिर समस्या बनी रहती है तो दोबारा मरम्मत कर इसे पूरी तरह ठीक कराया जाएगा।
-अरशद खान कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें