फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: छह गांवों की 30 हजार आबादी को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमसीका में लगाए जा रहे सात ट्यूबवेल, सात किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। क्षेत्र के छह गांवों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने 62 लाख 84 हजार रुपये की परियोजना पर काम तेज कर दिया है। इस परियोजना से करीब 30 हजार की आबादी को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी के निर्देश पर विभाग की ओर से पेयजल व्यवस्था के विस्तार और सुधार के लिए कार्य किया जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर गुरमेज सिंह ने बताया कि योजना के तहत गांव भीमसीका में सात ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इसके साथ ही गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए सात किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। परियोजना पूरी होने पर क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को पानी की उपलब्धता में सुधार का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस योजना में मलाई, भीमसीका, जलालपुर, ढकलपुर, ठेकड़ा और बीबीपुर गांवों को शामिल किया गया है। इन छह गांवों की करीब 30 हजार आबादी को परियोजना का सीधा लाभ मिलेगा। विभाग का उद्देश्य गांवों में पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के साथ लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है। विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के जिन गांवों में पेयजल की समस्या है, वहां पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए जरूरी विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें