फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मां हमें जीवन देती है, पेड़ उसे संवारते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन विभाग द्वारा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, फिरोजपुर झिरका में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने पौधारोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान का संदेश दिया। इस अवसर पर डीएसपी हरदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद तथा सिटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने कहा कि मां हमें जीवन देती है और पेड़ जीवन को संवारते हैं। अपनी मां के सम्मान, प्रेम और आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल कर उसे वृक्ष बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम केवल पौधारोपण का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण, हरियाली और बेहतर भविष्य देने का संकल्प है। उन्होंने मां का सम्मान, प्रकृति का उत्थान, एक पेड़ मां के नाम, हर घर हरियाली के नाम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका नियमित संरक्षण और पालन-पोषण भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में वन राजिक अधिकारी सैयद उमर, वन दरोगा विजय कुमार, जावेद खान तथा वन रक्षक नरेंद्र यादव, अशफाक, नसीम और योगेश सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें