फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 21 सितंबर को होगी मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा.जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि हरियाणा राज्य आपदा मोचन बल (एचएसआरडीएफ) द्वारा जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन को लेकर सोमवार 21 सितंबर को प्रात: 11 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक, मंडकौला में जिला स्तरीय मॉक ड्रिल एवं प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का प्रदर्शन किया जाएगा। हरियाणा राज्य आपदा मोचन बल द्वारा इस दौरान विभिन्न आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली बचाव तकनीकों तथा त्वरित प्रतिक्रिया की जानकारी दी जाएगी। आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को जागरूक करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें