फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: झगड़े का बदला लेने के लिए नाबालिग ने किशोर को मारा चाकू, कमर में फंसा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-आदर्श नगर इलाके की घटना, पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला
विज्ञापन

-आरोपी और उसके दोस्त की तलाश में पुलिस दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में एक सप्ताह पहले हुए झगड़े का बदला लेने के लिए एक नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 16 साल के किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव के दौरान चाकू पीड़ित के कमर में फंस गया। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी अपने साथी के साथ वहां से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

16 साल का पीड़ित किशोर अपने परिजनों के साथ लालबाग में रहता है। वह आठवीं कक्षा तक पढ़ा है और कोई काम नहीं करता है। वह घर में ही रहता है। आदर्श नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित किशोर ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसका इलाके में रहने वाले एक नाबालिग से झगड़ा हो गया था। 10 अप्रैल को वह अपने घर के पास खड़ा था, तभी आरोपी नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ वहां आया और उसे धमकी देने लगा। उसके बाद आरोपी उसके साथ हाथापाई करने लगा। झगड़े में आरोपी ने चाकू से उसके सीने पर वार करने की कोशिश, लेकिन पीड़ित के बचाव करने पर उसके कमर में चाकू फंस गया। घटना की जानकारी मिलने के मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने एक नाबालिग को नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें