फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खराब फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 17 Sep 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार प्रति एकड़ खराब फसलों का मुआवजा दे सैनी सरकार: देवेंद्र नंबरदार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। अखिल भारतीय किसान सभा व जाट समाज कल्याण समिति के बैनर तले लघु सचिवालय के परिसर में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर किसानों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान सभा होडल के प्रधान देवेंद्र नंबरदार व जाट समाज कल्याण समिति के प्रधान महेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए रमन लाल पंखिया ने बताया कि बारिश अधिक होने व पानी निकासी ड्रेनों की समय पर उचित सफ़ाई नहीं होने से किसानों की लाखों एकड़ खड़ी फसलें खराब हो गई हैं।
विज्ञापन



ब्लॉक के अंतर्गत उझीना व गोंछी ड्रेन सहित किसी भी ड्रेन की सफ़ाई वर्षों से नहीं की गई और ना ही ड्रेन निकाली गई जिस कारण किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा है। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार पर बारिश के पानी निकासी के पर्याप्त संसाधन नहीं होने से किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को अब रवि की फसल की बिजाई नहीं होने का डर भी सता रहा है।प्रदर्शन में तुलसीराम, देवी सिंह, टीकाराम बेढा, हेतराम, भूपराम एवं प्रताप सिंह सहित काफ़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें