फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: यमुना सिटी में बनेगा मेडिकल हब

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी के सेक्टर-13 व 14 में जगह की गई चिह्नित
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा में काम कर रहे दिग्गजों को किया जाएगा विकास के लिए आमंत्रित

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में इलाज और मेडिकल की पढ़ाई एक ही जगह हो सके, यमुना प्राधिकरण ने इसके लिए मेडिकल हब विकसित करने की योजना बनाई है। यमुना सिटी फेज-1 के सेक्टर-13 और 14 में करीब एक हजार एकड़ में इसे विकसित किया जाना है।
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि सीईओ राकेश कुमार सिंह ने योजना पर काम करने के लिए सहमति दी है। इस क्षेत्र में काम कर रहे संस्थानों से प्राधिकरण की टीम ने संपर्क करना शुरू कर दिया है। इनसे सलाह कर योजनाओं के लिए ढांचा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राधिकरण के मुताबिक, जमीन को प्रस्तावित 130 मीटर रोड के नजदीक के सेक्टरों में चिह्नित किया गया है। यह 130 मीटर सिरसा के पास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 130 मीटर रोड से जुड़ती है। इससे गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, ग्रेनो वेस्ट और मेरठ के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि अभी यमुना सिटी में मेडिकल डिवाइस पार्क बनाया गया है। हालांकि, इसमें चिकित्सा उपकरण ही बनाए जाएंगे।

ये फायदे होंगे?
मेडिकल हब बनने से इस पूरे क्षेत्र को जहां इलाज की किफायती और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वहीं, चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा भी मिलेगा। इससे चिकित्सा विशेषज्ञ पूरे देश के मरीजों के इलाज के लिए यहां प्रशिक्षित हो सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें