हसनपुर। गांव रामगढ़ में हत्या के मामले में जेल से आए एक युवक ने अपने ही पड़ोसी पर हत्या का प्रयास करते हुए गोली चला दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
हसनपुर थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि रामगढ़ निवासी हरवीर हत्या के एक मामले में जेल में था। वह 18 अप्रैल को ही जेल से छूटकर आया है। आरोप है कि आने के साथ ही उसने अपने पड़ोसी जुगनू को रोजाना मारने की धमकी दे रहा था। रविवार की देर शाम जब जुगनू अपने घर के पास खड़ा था, तभी हरवीर वहां आ गया तथा फिर से धमकी देने लगा। जब जुगनू ने उसे धमकी न देने की बात कही तो आरोपी हरवीर ने देसी पिस्तौल से उस पर फायर कर दिया। जिससे जुगनू बाल-बाल बचा। फायर करने के बाद आरोपी फरार हो गया। उधर जुगनू द्वारा दी शिकायत के बाद पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए दबिश देकर आरोपी हरवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल और नौ कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी हरवीर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से एक देशी पिस्टल व नो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर पहले भी हत्या का मामला दर्ज था जिसमें वह 18 अप्रैल को ही जेल से आया था। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है।