फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: शिव भक्तों का जत्था हुआ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। श्री शिव मंदिर सैनी समाज में पूजा-अर्चना के बाद शिव भक्तों का जत्था डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार रवाना हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी रजत जैन और सतपाल सैनी ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महिलाओं ने मंगल भजन गाकर और युवाओं ने ढोल-नगाड़ों व डीजे की धुन पर जमकर नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सैनी मोहल्ला, गोहरवाली चौक, मुख्य बाजार और मंगल बाजार सहित कई स्थानों पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। हर-हर महादेव और जय श्री राम के जयकारों से पूरा नगीना गूंज उठा। यह डाक कांवड़ जत्था 10 और 11 अगस्त को नगीना में प्रवेश करेगा, जिसके बाद 11 अगस्त को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवभक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान नितिन दुबे, पंडित नंदकिशोर शर्मा, अमित जैन, पंकज जैन, गोविंद दुबे, महेश सैनी, संदीप सैनी, वीणा सैनी और अनीता सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें