फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सात नवंबर को होगा विशाल कुश्ती दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। ग्राम पंचायत पिनगवां में हर साल की भांति इस वर्ष भी 7 नवंबर को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पिनगवां स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में होगा। कुश्ती प्रतियोगिता के साथ-साथ दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।सरपंच प्रतिनिधि मनोज तंवर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से हर वर्ष कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में पहलवानों को अपनी कुश्ती कला और दमखम दिखाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

वहीं, दौड़ प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपनी शारीरिक क्षमता और खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कुश्ती और दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, मेहनत और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं। ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जाएंगी। 7 नवंबर को राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कुश्ती और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें