पलवल। एक युवक पर कुछ दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करने और गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। एसआई सुनील कुमार ने बतया कि मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित के पिता त्रिलोकचंद की शिकायत पर पुलिस ने 5 जून को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार 2 जून की सुबह करीब 8:30 बजे राकेश अपनी ड्यूटी पर होडल जा रहा था। जैसे ही वह फुलवाड़ी गांव की रख्या के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपी वेदप्रकाश, विद्याभूषण, विनोद, महेश, पवन उर्फ घोड़ा सहित 4-5 अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसे जबरन बाइक से उतारकर लाठी, रॉड और कुल्हाड़ी से बुरी तरह पीटा। पीड़ित के दोनों पैरों और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं, जिनमें फ्रैक्चर की पुष्टि डॉक्टरों ने की है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पिता त्रिलोकचंद मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदाबाद के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसका इलाज जारी है। संवाद