फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सद्मार्ग पर चलने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। श्रीबालाजी हनुमान मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई गई। कथावाचक आचार्य गोपाल कृष्ण शास्त्री के श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं के बारे में बताया। कथावाचक ने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों से हमें सत्य, धर्म, कर्म, प्रेम, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा का श्रवण कर भगवान की भक्ति और सद्मार्ग को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान कथा में वीरेंद्र कुमार शुक्ला, सीताराम तायल, सोनपाल शर्मा, मनोज दुबे, वंदना पाल, चिराग पाल, दीपक पाल, शिवमूरत पाल, उमाशंकर पाल, अनुपम तायलआदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें