फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को जिंदा जलाने का प्रयास

Fri, 20 Sep 2013 05:36 AM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। बुधवार रात गहलब रोड स्थित कुटी वाले मंदिर के पुजारी को सोते समय जलाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आग की तपिश से आंखें खुलीं तो पुजारी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए और उन्हों दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। हालांकि, पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पुलिस को अपने फरार साथियों की संख्या दो बताई है।
विज्ञापन

पुजारी स्वामी ब्रह्मानंद (78 वर्ष) ने हथीन थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रात के समय मंदिर में जब वे चारपाई पर सो रहे थे, तभी रात करीब 12 बजे उन्हें तपिश महसूस हुई। वे हड़बड़ा कर उठ गए। उन्होंने देखा कि उनकी चारपाई और बिस्तर में आग लग रही थी। इस आग की तपिश में उनका हाथ झुलस गया। जैसे-तैसे उन्होंने आग को बुझाने की कोशिश की और शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आग को बुझाया। लोगों ने तीन युवकों को वहां से भागते हुए देखा तो पीछा करके उनमें से दो को लोगों ने दबोच लिया। एक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
पुलिस ने मंदिर के पुजारी ब्रह्मानंद के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में मामले की जांच कर रहे हथीन थाने के एएसआई ताराचंद ने बताया कि पकड़े गए युवक हथीन निवासी सरजीत व गुड़गांव निवासी राहुल हैं। एएसआई के अनुसार, अब तक की पूछताछ में उक्त दोनों युवकों ने बताया उनके फरार साथियों की संख्या दो है। वे उक्त दोनों फरार आरोपियों के साथ ही मौके पर गए थे और उन्हें वजह की जानकारी नहीं है। जांच अधिकारी का कहना है कि दोनों फरार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें