पलवल (ब्यूरो)। लोहागढ़ में एक दिन पहले हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कैंप थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।
कैंप थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक लोहागढ़ निवासी भोला को पलवल रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार किया गया है। जबकि मृतक की पत्नी को लोहागढ़ उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। कैंप थाना पुलिस ने बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी युवक को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि आरोपी मृतक की पत्नी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।