पलवल। दो छात्रों को मंगलवार की सुबह चाकू मारकर घायल कर दिया गया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट हुई है।
चांदहट निवासी ओमबीर ने जिला अस्पताल में बताया कि वह अपने दोस्त कृष्ण के साथ आईटीआई में जा रहा था। लेकिन जब वे दोनों बस स्टैंड के पास स्थित एक गली में पहुंचे तभी 8-10 युवक आए और हमला कर दिया। ओमबीर का आरोप है कि अज्ञात युवकों ने उनसे फोन लूटने की कोशिश की। इस पर उसने व कृष्ण ने विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन दोनों को चाकू से घायल कर दिया और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को घायलावस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।