फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला योग एसोसिएशन के तत्वावधान में स्कूलों में ‘प्रतिभा खोज अभियान’ की शुरुआत की गई। इस अवसर पर योग और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में डीएवी स्कूल का छात्र देशराज डागर सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया, जबकि जीवन ज्योति स्कूल का छात्र प्रवीण कुमार डागर उप विजेता रहा लड़कियों के वर्ग में पूजा विजेता, राधिका और कुसुम उप विजेता रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर योगासन, समूह गान, एकल गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं की थीम बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या, जल संचय, वायु प्रदूषण रोकना, युवा-युवती चरित्र निर्माण पर आधारित थी। प्रतियोगिता में जिले के स्कूलों व केंद्रों के करीब 350 बच्चों ने हिस्सा लिया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के परिणाम
लड़कियों के ग्रुप में, पांच से आठ आयु वर्ग में हेमलता ने पहला, अशमीना ने दूसरा, दीपिका ने तीसरा, आठ से 12 आयु वर्ग में राधिका ने पहला, काजल व एकता ने दूसरा, मुस्कान ने तीसरा, 12 से 15 आयु वर्ग में पूजा ने पहला, विनीता ने दूसरा और दीप्ति एवं मीनू ने तीसरा और 15 से 18 आयु वर्ग में नीलम कुमारी ने पहला, अमृता एवं राजबाला ने दूसरा, सोनिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के ग्रुप में, पांच से आठ आयु वर्ग में कृषांत ने पहला, चेतन ने दूसरा व कृतिका ने तीसरा, आठ से 12 आयु वर्ग में देशराज ने पहला, अमित ने दूसरा व दिनेश ने तीसरा, 12 से 15 आयु वर्ग में नवीन कुमार ने पहला, रोहताश ने दूसरा, योगेश एवं दिनेश ने तीसरा, 15 से 18 आयु वर्ग में प्रवीण ने पहला, रंजन ने दूसरा व मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं समूह गान प्रतियोगिता में एसपीएन स्कूल ने पहला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने दूसरा और एसएम स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूह डांस में डीएवी स्कूल ने पहला, राजकीय माध्यमिक स्कूल अगवानपुर ने दूसरा और एसवीएन स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल गीत प्रतियोगिता में जीवन ज्योति की छात्रा प्रियंका ने पहला, ग्रीनवैल की महिमा चावला ने दूसरा और एसपीएन की पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में प्रीति ने पहला, आयुषि ने दूसरा और सुंदरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सेंट सीआर स्कूल ने पहला, राजकीय कन्या विद्यालय सराय ने दूसरा और एसएम स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें