फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के इरादे से घुसे युवक को दबोचा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। घर में चोरी के इरादे से घुसे एक युवक को मकान मालिक ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मेहरचंद ने कहा है कि वह अपने परिजनों के साथ घर में सोया हुआ था। एक युवक घर की दीवार फांदकर उसके घर में घुस गया और कमरे में रखी अलमारी से 75 हजार रुपये निकाल लिए। अलमारी खुलने के शोर से पास के कमरे में सो रहे मेहरचंद की नींद खुल गई। उसने अपने अन्य परिजनों को जगा दिया। परिजनों ने युवक को भागने से पहले ही दबोच लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली। उसके पास से नगदी व एक देशी तमंचा बरामद कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गांव नरवारी जिला अलीगढ़ यूपी निवासी बबलू बताया। पुलिस ने बबलू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें