फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल में कपास खरीद की व्यवस्था नहीं

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। मंडी में कपास की खरीद की व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा जिले के किसानों को उठाना पड़ रहा हैं। कृषि विभाग के आग्रह पर किसानों ने बन तो बो दिया, लेकिन फसल बेचने के लिए उन्हें आदमपुर मंडी जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव दुर्गापुर, अहरंवा, यादूपुर, महेशपुर, बढ़ा, धतीर, किशोरपुर, रजौलका, अल्लिका, जैंदापुर, टहरकी, कौंड़ल, मितरोल व गहलब में कपास की बिजाई अधिक होती है। किसान कमलेश, हरी पाल, पीतराम, सतपाल, श्यामबीर, सांवलीया, मनोहर, बिजेंद्र, सतपाल व रामजीलाल का कहना है कि हर बार 1500 हेक्टेयर भूमि पर बिजाई हुई है और फसल तैयार हो गई है। पलवल में बिक्री की कोई सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए आदमपुर मंडी जाना पड़ रहा है। जो यहां से काफी दूर है और ट्रैक्टर में फसल लादकर ले जाने में तीन दिन का समय लग जाता है। इससे यह सौदा महंगा पड़ जाता है। किसानों का कहना है कि जब कृषि विभाग ने इतनी भारी मात्रा में कपास की बिजाई कराई है तो फसल की खरीद के लिए भी सरकार को प्रबंध करने चाहिए। पलवल अनाज मंडी के सुपरवाइजर सुमरथ चौहान ने बताया कि किसान मंडी में कपास की फसल लेकर आते हैं, लेकिन यहां सरकार की तरफ से खरीद के लिए कोई व्यवस्था नहीं कराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें