फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहना से बागपुर के बीच बनेगी सड़क

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। खादर के गांवों में यातायात की सुविधा बेहतर करने के लिए मोहना से बागपुर के बीच सड़क बनाई जाएगी। इसे बनाने में छह करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च होंगे। इसके बाद शहर और गांवों के बीच की दूरी आठ किलोमीटर कम हो जाएगी। खर्च का प्रस्ताव पास होकर आ चुका है।
विज्ञापन

नदी के आसपास बसावट वाले इलाके को खादर का क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। यमुना नदी के किनारे बसे दर्जनभर गांवों में सड़कें बेहद खराब हैं और इसके कारण यातायात व्यवस्था लचर है। अब इस व्यवस्था को सुधारने का बीड़ा पीडब्लूडी ने उठाया है। मोहना से लेकर बागपुर तक 5 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। फिलहाल स्थिति यह है कि यहां के लोगों को पलवल, बल्लभगढ़ व फरीदाबाद जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। सड़क बनने के बाद सफर में आधा घंटे का समय कम लगेगा। पीडब्लूडी के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि पहले सड़क की इसकी चौड़ाई पांच मीटर निर्धारित हुई थी, लेकिन बाद में गांवों की संख्या और वाहनों की बढ़ती संख्या की उम्मीद करते हुए इसकी चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर कर दी गई। विभाग ने लागत का प्रस्ताव पास कर उच्च अधिकारियों के पास चंडीगढ़ भेज दिया था, जो अब पास होकर आ चुका है। अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्य मार्च 2014 से पहले पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिन गांवों को मिलेगा फायदा
बागपुर, शेखपुर, दोषपुर, खेड़ली, बागपुर, ओड़का नंगला, सुनहरी नंगला, मालासिंह फार्म, भूड़, राजूपुर, फहरूका, मोहना, छांयसा, बलई, थंथरी आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें