फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया का पुलिस पार्टी पर हमला

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात। अवैध खनन रोकने गए पुलिस कर्मचारियों की सोमवार को खनन माफिया ने पिटाई कर दी। मारपीट में इंदाना पुलिस चौकी के प्रभारी हरदेव सिंह, सिपाही कमल सिंह और पीसीआर चालक बंसी लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में राजस्थान के गांव नौगांवा के 12 लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पुन्हाना के इंदाना चौकी पुलिस को सूचना मिली कि अरावली पर्वत श्रृंखला के हथनगांव और राजस्थान के गांव नौगावां की सीमा पर पहाड़ी में कुछ लोग अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। इसके बाद चौकी प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पत्थरों से भरा ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया। इसी बीच खनन माफिया ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने मोबाइल से अपने कुछ और साथियों को वहां बुला लिया। उसके बाद बदमाशों ने पुलिस वालों को लाठी-डंडों से भगा-भगाकर पीटा। इससे तीन पुलिस कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुन्हाना पुलिस के और सदस्य वहां पहुंच गए। यह देख आरोपी जाईलो कार और ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के गांव नौगांवा के आशु पुत्र हुरमत, अकरम, अशफाक पुत्र आशु, मुस्ताक, जाहुल पुत्र नसरू, सद्दाम पुत्र रत्ती, जमील पुत्र अनने खां, तैयब पुत्र आसीन, शकील पुत्र हारून, मौसम पुत्र रजाक, खुर्शीद पुत्र आसीन और इलयास पुत्र बौना सहित 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें