पलवल। युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
न्यू कॉलोनी निवासी रोबिन ने अपनी शिकायत में कहा है कि 15 नवंबर की रात को वे अपने दोस्त सागर व हैप्पी के साथ अपने मित्र देशु से मिलकर घर वापस आ रहे थे। जब वे न्यू कॉलोनी स्थित कम्यूनिटी सेंटर के पास पहुंचे तो इसी दौरान लोहागढ़ निवासी जगपाल, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी विक्रम व दो अन्य ने रास्ता रोक लिया। फिर उनके साथ मारपीट की। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।