फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर जाम से जूझते रहे वाहन चालक

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर में नेशनल हाईवे समेत अन्य लिंक मार्गों पर शुक्रवार को घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इसकी वजह से लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के अंदर तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह से नेशनल हाईवे पर अलावलपुर चौक, बस स्टैंड चौक, किठवाड़ी चौक, रसूलपुर चौक व आगरा चौक पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगी रहीं। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी यातायात को सुचारु कराने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए हर चौराहे पर चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, फिर भी हालात काबू में नहीं आ रहे थे। जाम में फंस लोगों का कहना था कि उन्हें ड्यूटी पर पहुंचना था लेकिन वे लेट हो गए। तीन दिन की छुट्टी के बाद सभी अपने कार्यालयों में जल्दी पहुंचना चाहते थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि हाईवे पर घंटों जाम में फंसना पड़ेगा। आम दिनों में यही दूरी दस मिनट में तय हो जाती है, लेकिन शुक्रवार को यही दूरी तय करने में दो से ढाई घंटे का समय लग गया। चौराहों पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों का कहना था कि बृहस्पतिवार को भैया दूज के कारण जाम लगा रहा। शुक्रवार को भी जाम की स्थिति बनी हुई है। तीन दिन की छुट्टी के कारण ज्यादातर लोग आगरा, मथुरा, फतेहपुर-सीकरी आदि शहरों को गए हुए थे। वापस आने के दौरान वाहनों की संख्या में भारी इजाफा हो गया और जाम के हालात बन गए। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी का कहना था कि हाईवे पर यातायात को सुचारु करने के लिए पुलिस जूझती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें