फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज पर जमकर बरसी लक्ष्मी

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। त्योहार के अवसर पर रोडवेज ने जमकर चांदी कूटी और कमाई में पिछले रिकॉर्ड तोड़ डाले। भैया दूज के अवसर पर रोडवेज पर जमकर लक्ष्मी बरसी। स्पेशल बसें चलाकर एक दिन में बाकी दिनों की तुलना में पांच लाख रुपये अधिक कमाई की। भैया दूज पर यात्रियों की संभावित संख्या को देखते हुए पलवल से अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर व आगरा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गई थीं।
विज्ञापन

बस स्टैंड इंचार्ज जीएस चौहान ने बताया कि भैया दूज पर उत्तर प्रदेश के शहरों के लिए अतिरिक्त बसों की वजह से रोडवेज को रिकार्ड तोड़ आय हुई है। पलवल रोडवेज की प्रतिदिन की आय पांच लाख रुपये है, लेकिन बृहस्पतिवार को यह कमाई बढ़कर लगभग दस रुपये हुई है। जो रोजाना की अपेक्षा दोगुना है। रोडवेज के इतिहास में पहली बार भैया दूज पर इतनी अधिक कमाई हुई है।
उन्होंने बताया कि दीपावली से लेकर भैया दूज तक रोडवेज की आमदनी 37 लाख रुपये हुई है, जबकि पिछले वर्ष इन्हीं दिनों में रोडवेज ने 25 लाख रुपये कमाए थे। 12 लाख रुपये अधिक आय होने से अधिकारी गदगद हैं। डिपो बनने के बाद पहली बार अतिरिक्त बसें चलाई गई। जिसका फायदा भी हुआ है। उन्होंने कहा कि इन मार्गों पर रोजाना अतिरिक्त बसें चलाने के बारे में भी अधिकारियों से जल्द ही विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें