फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा नेहरू की याद में दौड़े बच्चे

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बुधवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में ‘रन फॉर फन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सोहनलाल सौरोत ने की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) पलवल के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र अभिषेक ने पहला, उदयभान ने दूसरा व राहुल एवं प्रीतम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिव कुमार ने पहला, दीपक ने दूसरा व अशोक ने तीसरा स्थान हासिल किया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी बलबीर सिंह कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की विश्व में अपनी एक अलग ही पहचान हैं। उन्होंने कहा की पंडितजी को बच्चों से बहुत लगाव था और वे समय-समय पर बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें अच्छी-अच्छी बातें सिखाया करते थे। उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू एक महान देश भक्त, दूर दृष्टि नेता एवं प्रसिद्ध लेखक बताया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्य रूप में से नीरज बैंसला, बाबूराम व मंगल सिंह के अलावा शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें