फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भईयादूज पर्व के मद्देनजर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए पलवल से अलीगढ़, मथुरा, आगरा, दिल्ली एवं गुड़गांव आदि रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को आने-जाने में असुविधा न हो।
विज्ञापन

पलवल बस स्टैंड के इंचार्ज जीएस चौहान ने बताया कि पर्वों के अवसर पर यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए रोडवेज अतिरिक्त बसें चलायेगा। ये बसें दीपावली से एक दिन पहले शुरू होंगी और भईयादूज के एक दिन बाद तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि बसों के चक्कर सभी रूटों पर बढ़ाये गए हैं। इससे यात्रियों को त्योहारों पर अपने घर आने-जाने में सुविधा रहे।
विज्ञापन


इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
* पलवल से अलीगढ़ के लिए सुबह सात, नौ बजे, ग्यारह बजे, दोपहर एक बजे, दोपहर बाद तीन बजे, चार बजे एवं पांच बजे।
* पलवल से मथुरा-आगरा, सुबह छह बजे, आठ बजे, दस बजे, दोपहर बारह बजे, दोपहर बाद दो बजे, चार बजे एवं सात बजे सांय
* पलवल से गुड़गांव-सुबह सात बजे, दस बजे, दोपहर बारह बजे, दोपहर दो बजे एवं दोपहर बाद चार बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें