फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में भिड़ गए बड़े

Sat, 20 Oct 2012 12:00 PM IST
Palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात। गांव नेहदा में बच्चों के झगडे़ में बड़ों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में महिला की पिटाई से उसके गर्भ में बच्चे की मौत हो गई। इंदाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को मांडीखेड़ा के राजकीय अल आफिया अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बृहस्पतिवार को गांव इंदाना के लल्लूराम के भतीजे इसाक के लड़के साहिल और गांव के हारूण के लड़के नियामत में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना मिलने पर जब लल्लू व नियामत की मां नरीसा वहां पहुंची, तो उनमें कहासुनी हो गई। कहते हैं इस दौरान नरीसा और लल्लू की जमकर पिटाई की गई। जिससे लल्लू के पैर में चोट आई और नरीसा का गर्भ गिर गया। पुलिस ने लल्लू के बयान पर गांव के सद्दीक, हारूण, जाकिर, इकबाल, आबिद, सुबद्दीन, जोजेश, इसाक, आजाद व रशीद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें