निजीकरण के खिलाफ 9 अगस्त को जेल भरेंगे कर्मचारी
पलवल । भाजपा सरकार द्वारा देश को बर्बाद करने वाली नीतियों के खिलाफ मजदूर और किसान नौ अगस्त को जेल भरो आंदोलन करेंगे। इसके लिए 24 जुलाई को गांव स्तर पर विरोध कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय मंगलवार को सीटू, किसान सभा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में लिया। सीटू की प्रदेश अध्यक्ष सुरेखा, महासचिव जय भगवान, उपाध्यक्ष सतवीर सिंह आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता बीधू सिंह, ताराचंद, दरियाव सिंह ने की और संचालन धर्म सिंह ने किया। मजदूर और किसान नेताओं ने कहा कि कोरोना के बहाने देश के सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र को बड़ी पूंजी के हवाले किया जा रहा है।