फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 95 लोगाें ने शिविर में कराई नेत्र जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। गाबा अस्पताल, जवाहर नगर में रविवार को निरामया चेरिटेबल ट्रस्ट, आहूजा आई एंड डेंटल इंस्टीट्यूट गुरुग्राम और गाबा अस्पताल की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 95 लोगों की नेत्र जांच की गई। करीब 27 लोगों को निशुल्क चश्मे दिए गए, जबकि सभी मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। अगले शिविर के लिए 25 लोगों को निशुल्क चश्मे देने के लिए जांच की गई। शिविर में डॉ. टीएन आहूजा, डॉ. एसके गाबा, डॉ. रजनीश गाबा, प्रो. जय प्रकाश आर्य, प्रदीप सरदाना, डॉ. जेपी पाराशर, विनोद जिंदल, जितेंद्र चावला सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 23 अगस्त को पंजाबी धर्मशाला, न्यू कॉलोनी में सुबह नौ से 11 बजे तक नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें