फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी क्लीनिक चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी क्लीनिक चलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। सदर थाना के गांव पिगोड़ में फर्जी तरीके से क्लीनिक चलाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने औरंगाबाद सीएचसी इंचार्ज की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि गांव औरंगाबाद के सीएचसी इंचार्ज एसएमओ डॉक्टर पंकज राज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें बार-बार शिकायत मिल रही थी कि गांव पिंगोड़ निवासी रमेशचंद गांव में ही फर्जी तरीके से क्लीनिक चला रहा है। रमेश के पास किसी प्रकार के कोई सर्टिफिकेट नहीं है और वह लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम गठित कर क्लीनिक पर दबिश दी गई और जांच की गई तो रमेश चंद किसी प्रकार के कोई कागजात नहीं दिखा पाया। क्लीनिक पर मिली दवाईयों को टीम ने कब्जे में ले लिया। वहीं आरोपी रमेश चंद टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें