फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो का हरियाणा बंद आज, इनेलो नेताओं ने किया बाजारों में जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो का हरियाणा बंद आज, इनेलो नेताओं ने किया बाजारों में जनसंपर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होडल। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी और बसपा के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में एसवाइएल नहर निर्माण को लेकर चलाए गए जन आन्दोलन की सफलता से घबराए प्रदेश की भाजपा सरकार , कांग्रेस सहित अन्य विरोधी पार्टियों के नेताओं में अफरा-तफरी का माहौल है। यह बात इनेलो नेता पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने शहर के मुख्य बाजार और क्षेत्र गांवों में दौरे पर लोगों से 8 सितंबर के बंद में सहयोग की अपील करते हुए कही। पूर्व मंत्री जगदीश नायर ने लोगों को बताया कि एसवाइएल नहर निर्माण की मांग को लेकर 8 सितंबर को इनेलो बसपा द्वारा संयुक्त रूप से हरियाणा बंद का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जीवन रेखा एसवाइएल नहर निर्माण को लेकर इनेलो द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर हरियाणा के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक गुहार लगाई कि प्रदेश के हित में इस नहर का निर्माण करवाया जाए, परंतु भाजपा सरकार के कानों पर जूं भी नहीं रेंग रही। केंद्र व प्रदेश सरकार की बेरुखी के कारण विवश होकर इनेलो व बसपा द्वारा एसवाइएल नहर के निर्माण की मांग को लेकर 8 सितंबर को हरियाणा बंद का आह्वान किया गया है। भाजपा सरकार पर बरसते हुए जीत ने कहा कि किसान विरोधी व जनविरोधी भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सबक सिखाते हुए इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनाने का जनादेश देगी। जल्द नहर निर्माण न हुआ तो होडल हसनपुर हलके सहित पूरे प्रदेश में जनता भाजपा को हरियाणा की सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस अवसर पर पार्टी के ब्लाक प्रधान सुरेंद्र सौरोत , लाला रामकिशन ,राजेश नांगल, देशराज चौहान, सियाराम बंचारी, सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें