खुला दरबार के साथ समाचार में जोड़ें
बाक्स
जिला प्रशासन द्वारा हसनपुर में लगाए गए खुले दरबार में लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण्कारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्र लोगों से दरखास्त भी ली गईं। समाज कल्याण विभाग की तरफ से लोगों को बुजुर्ग व अन्य पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। वहीं सरकारी विभागों की तरफ से लगाईं गई स्टालों पर भी लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गईं।
---------
लोगों ने की बाजार में अतिक्रमण की शिकायत
खुले दरबार में आए लोगों ने उपायुक्त से बाजार में हुए अतिक्रमण की शिकायत की। लोगों का कहना था कि अतिक्रमणकारियों के कारण शहर के बाजारों में से निकलना दूभर हो गया है। लोगों ने उपायुक्त से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। उपायुक्त ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
--------
पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
खुलेे दरबार में आए लोगों ने पुलिस कप्तान से हसनपुर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। लोगों का कहना था कि रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा यमुना की तरफ वाले क्षेत्रों में पुलिस गश्त ज्यादा की जाए, ताकि कोई अपराधी इस तरफ न आए। पुलिस कप्तान ने आश्वासन दिया कि हसनपुर क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने वहां आई महिलाओं को दुर्गा वाहिनी एप के बारे में भी जानकारी दी। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की भी जानकारी दी।