खुला दरबार व रात्रि ठहराव कार्यक्रम स्थगित
पलवल। जिला प्रशासन द्वारा हसनपुर की अनाज मंडी में लगाया जाने वाला खुला दरबार व रात्रि ठहराव कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। कार्यक्रम बृहस्पतिवार को अनाज मंडी व हसनपुर के कई क्षेत्रों में हुए जलभराव के कारण रद्द किया गया है। इस बात की पुष्टि जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने की। उपायुक्त ने बताया कि हसनपुर में 27 जुलाई की सांय चार बजे खुला दरबार लगाया जाना था और रात को रात्रि ठहराव कार्यक्रम था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह से हो रही बरसात के कारण मंडी में जलभराव हो गया है, जिस कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम बाद में किया जाएगा। ब्यूरो