कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पलवल के खिलाड़ी।
- फोटो : Palwal
कराटे चैंपियनशिप में 9 खिलाड़ियों ने जीते पदक
पलवल। उत्तराखंड के नैनीताल में आयोजित हुई 18वीं नार्थ इंडिया ओपन कराटे प्रतियोगिता में आरटूएफ मॉर्शल आर्ट एकेडमी के 10 खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। एकेडमी के डायरेक्टर शियान दुष्यंत सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में आरटूएफ मॉर्शल आर्ट एकेडमी के 10 बच्चों ने भाग लिया जिसमें खिलाड़ियों ने पांच गोल्ड मेडल 4 सिल्वर मेडल हासिल किए। प्रतियोगिता में विकास, दीपक, कनक, तानिया, सुमन ने स्वर्ण, हर्ष, करण व ओमकार ने रजत पदक हासिल किए। सभी खिलाड़ियों का एकेडमी पहुंचने पर फूलमालाएं डालकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर चिराग फाउंडेशन के अध्यक्ष अतर सिंह, मिस हरियाणा ऋतु कटारिया व कोच दिवाकर सैनी ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।