फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चार माह में नशा तस्करी के 87 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नशा मुक्ति अभियान के तहत नूंह पुलिस ने चार महीनों में नशा तस्करी पर कड़ी चोट की है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार, 4 अप्रैल से 31 जुलाई तक 44 प्राथमिकी दर्ज कर 87 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 846.79 किलोग्राम हेरोइन, 3.181 किलोग्राम गांजा, 186 ग्राम सुल्फा, 607.5 किलोग्राम अफीम, 105 प्रतिबंधित सिरप बोतल, 7480 प्रतिबंधित कैप्सूल, 108 प्रतिबंधित इंजेक्शन और 39 ग्राम स्मैक जब्त किया है। इनके अलावा 9000 किलोग्राम भांग की खेप भी जब्त की गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं और तस्करों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाना और युवाओं को नशे के जाल से बचाना है। आने वाले समय में भी इस अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि नशे के धंधे में लिप्त लोगों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें