दो कंपनियों से 30 हजार का सामान चोरी
पलवल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग दो कंपनियों से वर्कर लगभग तीस हजार के सामान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने कंपनी की तरफ से मिली शिकायतों पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी अनील के अनुसार पलवल के गांव धतीर स्थित भगवती टेक्नो फैब कंपनी के मैनेजर सोनू चौहान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि कंपनी में काम करने वाले फल सिंह व सुभाष लगभग दस हजार रुपये के लोहे के सामान को चोरी कर ले गए। इसी प्रकार हुडा सेक्टर-दो पलवल निवासी गिरिश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव बघोला स्थित श्रमृदी एल्यूमिनियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने वाले गांव गौंछी (फरीदाबाद) निवासी अमीत, गांव बघौला निवासी रिंकू व महीपाल, गांव अलावलपुर निवासी अशोक ने मिलकर 20 हजार रुपये के स्क्रैप मेटेरियल को चोरी कर ले गए। ब्यूरो