फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासवां गांव में कहासुनी पर चली गोली, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी पर मारी गोली, युवक घायल
विज्ञापन

हसनपुर। थाना पुलिस ने गांव बांसवा में बुधवार देर शाम मामूली कहासुनी पर गोली चलने के मामले में घायल युवक की शिकायत पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ जान से मारने की नियत से गोली चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि गांव बांसवा में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल इमरत को अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने चाचा के साथ उनकी बैठक पर बैठा था। तभी गांव का ही रहने वाला मुकेश भी वहां आ गया किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई और मुकेश ने अपने पास रखे कट्टे से उसे गोली मार दी। पुलिस में पीड़ित की शिकायत पर मुकेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट व जान से मारने की नियत से गोली मारने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें