रहस्यमयी परिस्थितियों में कपड़ा व्यापारी लापता
हथीन। गांव पहाड़ी से एक कपड़ा व्यापारी रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी पत्नी पिस्ता ने बहीन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसका पति कृपाराम 31 दिसंबर को सुबह नौ बजे पहाड़ी गांव से लगभग 50 हजार रुपये लेकर कपड़ा खरीदने दिल्ली गया था। जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो खोज की। उसका मोबाइल भी बंद है। थाना प्रभारी बहीन रामदयाल कौशिक ने बताया इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
महिला को पीटा, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हथीन। गांव स्वामीका में महिला से मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हथीन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया इस मामले में पीड़िता मोनिका के बयान पर सबातरी, ज्योति, कृष्ण एवं मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो