फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव रायदासका में युवक को गोली मार लूटी बाइक व मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में युवक को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन

पलवल। पुरानी रंजिश में 27 वर्षीय युवक को गोली मारकर लहुलुहान करने व उससे मोबाइल फोन और बाइक को लूटकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। सदर थाना पुलिस ने घायल युवक के पिता की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हरिओम के अनुसार गांव रायदासका निवासी बलजीत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 31 दिसंबर की रात के करीब दस बजे वह और उसका पुत्र अर्जुन खेतों में पानी लगा रहे थे। तभी गांव निवासी सुंदर, कल्लू, हरीप्रकाश व बिज्जू खेतों पर आए और अर्जुन को आवाज लगाई। आवाज सुनते ही जब अर्जुन थोड़ा आगे आया तो उक्त लोगों ने उसपर जान से मारने की नियत से गोलियां चला दी। गोली लगने से वह लहुलुहान हो गया। जिसके बाद आरोपी अर्जुन के मोबाइल फोन व बाइक को लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घायल अवस्था में अर्जुन को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उनकी उक्त लोगों से झगड़े की पुरानी रंजिश चली आ रही है उसी कारण वारदात को अंजाम दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें