फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाल बने भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दलाल बने भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी
विज्ञापन

पलवल। कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल को पार्टी हाईकमान ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भरतपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। दलाल मंगलवार से भरतपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। दलाल ने जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि भरतपुर जिले में पलवल की काफी रिश्तेदारियां हैं तथा जिला भरतपुर जाट बाहुल्य क्षेत्र है। उन्होंने दावा किया कि पलवल से काफी संख्या में लोग भरतपुर में जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। दलाल ने जिले के लोगों से अपील की कि वे भरतपुर में जहां भी उनकी रिश्तेदारियां हैं, वहां जाकर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट दिलवाने के लिए प्रचार में जाएं। करण सिंह दलाल ने कांग्रेस हाईकमान और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र हुड्डा का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जो विश्वास पार्टी हाईकमान ने उन पर दिखाया है, उसे वे बखूबी निभाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें