फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की हड़ताल का पूरा फायदा उठा रहे तिपहिया चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल से निजी बसों और ऑटो चालकों की चांदी
विज्ञापन

पलवल। रोडवेज कर्मचारी हड़ताल की कमर तोड़ने के लिए भले ही सरकार पुलिसकर्मियों की मदद से लोगों को सुगम यातायात व्यवस्था मुहैया कराने को प्रयासरत है लेकिन फिर भी रोडवेज बसों की कमी के कारण लोगों को अवैध वाहनों, खासकर तिपहियों में यात्रा कर अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। तिपहिया चालक भी क्षमता से अधिक लोगों को बैठा तेज गति में सड़कों पर वाहन चला रहे हैं। उन्हें न यातायात नियमों की परवाह है और न ही किसी की जान की परवाह। प्रशासन व पुलिस द्वारा रोडवेज की हड़ताल के चलते कोई कार्रवाई न करने का वे पूरा फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले 7 दिनों से सड़कों पर निजी बसों के अलावा तिपहिया चालकों का पूरा राज चल रहा है। ये वाहन चालक जहां चाहें वहां अपने वाहन रोककर सवारियों को बैठाना शुरू कर देते हैं। क्षमता से अधिक सवारियों को तिपहियों में बैठाकर चलते नजर आ रहे हैं। इस बारे में यातायात पुलिस प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि तिपहिया चालकों के खिलाफ अभी भी कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी वाहन चालक को नहीं बख्शा जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें