फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो नेता ने किया धतीर में जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो नेता ने किया धतीर में जनसंपर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। इनेलो के तत्वावधान में 25 सितंबर को गोहाना में होने वाले ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस समारोह का न्यौता देने के लिए इनेलो के वरिष्ठ नेता गयालाल चांट ने शुक्रवार को गांव धतीर में लोगों से जनसंपर्क किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव में कई जगह नुक्कड़ सभाएं भी की। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए गयालाल ने कहा कि अब आने वाला समय इनेलो का है। इनेलो-बसपा गठबंधन से भाजपा सरकार व कांग्रेसी घबराए हुए हैं। इनेलो के बढ़ते जनाधार से भाजपा व कांग्रेसियों के होश उड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को गोहाना में होने वाले ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह के बाद सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएंगी। उन्होंने गांव के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में गोहाना चलने की अपील की। इस अवसर पर गिरधारी डागर, भीम डागर, सोहन डागर, हुकम, सत्तू, भारत नंबरदार ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें