विवाहिता को फोन पर दी जान से मारने की धमकी
हथीन। हथीन उपमंडल के एक गांव की विवाहिता को मोबाइल पर अश्लील गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। बहीन थाना पुलिस ने संबंधित मोबाइल धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ रामदयाल ने बताया कि विवाहिता के मोबाइल पर लगातार गालियां अभियुक्त द्वारा दी जा रही हैं। टोकने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़िता के पति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया
हथीन। गहलब गांव की एक विवाहिता के साथ अधिक दहेज की डिमांड को लेकर मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी। बहीन थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ रामदयाल ने बताया कि कविता के बयान पर उसके पति दुष्यंत, देवर नेपाल, ससुर जगन और सास भगवती निवासी गहलब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
भगौड़ा अपराधी गिरफ्तार
हथीन। हथीन थाना पुलिस ने एक भगौड़ा अपराधी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ हथीन कुलदीप ने बताया कि गांव मोहना थाना छायंसा जिला फरीदाबाद निवासी पूरण को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक आपराधिक मुकदमे के मामले में 2016 में ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत से भगौड़ा घोषित किया हुआ था। अभियुक्त को मिंडकोला चौक से गिरफ्तार किया गया है।