फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालीथिन का उपयोग न करने के लिए दुकानदारों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए दुकानदारों को किया जागरूक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हरदीप के नेतृत्व में मंगलवार को पुराने जीटी रोड स्थित मार्केट में दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग ना करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सरकार के निर्देशों की अवहेलना कर पॉलिथीन का उपयोग करने वाले चार दुकानदारों का मौके पर चालान काटा गया। जिसके दौरान उक्त दुकानदारों से मौके पर मिली पॉलिथीन को जप्त कर लिया गया तथा दो हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।इस दौरान नगर परिषद की टीम में सचिव रविंदर, पालिका अभियंता सतपाल, कनिष्ठ अभियंता कृष्ण गोपाल, लिपिक अमन मुख्य रूप से मौजूद थे। नगर परिषद द्वारा नियमित रूप से दुकानदारों, रेहडी चालकों एवं नागरिकों को मुनादी के माध्यम से पॉलिथीन का उपयोग ना करने तथा पॉलीथीन कैरी बैग के स्थान पर कपड़े व जूट के बने कैरी बैग का इस्तेमाल करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें