होडल। सीआईए पुलिस ने उझीना ड्रेन के पास कोसीकलां की तरफ जा से एक वाहन से 8 पेटी देसी शराब बरामद की हैं। पुलिस ने चालक पवन कुमार निवासी चंदौरी मथुरा यूपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीआईए प्रभारी हाजिर खान ने बताया कि सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। एक तिपहिया वाहन चालक वापस जाने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे थोड़ी दूर पर काबू कर लिया।