कलेक्टर रेट बढ़ाने के लिए मंत्री को सौंपा ज्ञापन
पलवल। केएमपी एक्सप्रेसवे के साथ लगने वाली भूमि का कलेक्टर रेट बढ़ाने की मांग को लेकर केएमपी किसान यूनियन ने बुधवार को उद्योग मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन यूनियन के प्रधान भरत सहरावत के नेतृत्व में दिया गया। सहरावत ने बताया कि पलवल जिला के गांव कुसलीपुर, रहराना, टीकरी ब्राह्मण, चिरावटा, जोधपुर, रजपुरा, रतीपुर, दुर्गापुर, अहंरवा, गेलपुर, कारना, रजोलका, अल्लीका, मंडकौला, कैराका गांवों की भूमि के नजदीक से केएमपी एक्सप्रेस वे निकल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गुरुग्राम में पलवल से सोनीपत केएमपी के साथ साथ रेल लाइन निकालने की घोषणा की थी और किसानों को उचित मुआवजा देने की बात कही थी। किसानों की मांग है कि अधिग्रहण की जाने वाली भूमि का कलेक्टर रेट एक करोड़ पचास लाख रुपये प्रति एकड़ दिया जाए और किसानों के हर घर से एक सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। ब्यूरो