फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग कर व्यक्ति की हत्या का प्रयास, रिपोर्ट
विज्ञापन

हथीन। समीपवर्ती गांव मंडौरी में रंजिश के कारण फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास किया गया। हथीन थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तेरह लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और शस्त्र अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मिन्डकोला पुलिस चौकी प्रभारी रमेश चन्द ने बताया कि 12 जनवरी की रात्रि साढ़े दस बजे गांव में जोगिन्द्र के ऊपर हमला किया गया। आरोप है कि कट्टे से फायरिंग कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पीड़ित जोगिन्द्र को नल्हड स्थित मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। जोगिन्द्र के बयान पर मटला, मटली, पाला, मनेन्द्र, जिल्ले, लेखराज, सिकंदर, राजेन्द्र, प्रदीप, संजू, भगत, श्यामबीर और देशराज सभी निवासी मंडौरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों गुटों के बीच 15 दिन पूर्व भी झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें