फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

हथीन। हथीन पलवल रोड पर गांव मलोखड़ा के निकट बाइक सवार तीन लोग ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। इनमें से एक ही हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पलवल शहर के लाइनपुरा निवासी अनिल, उमेश व श्याम सुंदर बाइक पर पलवल जा रहे थे उसी समय वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इनमें से अनिल की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उमेश की हालात अभी भी गंभीर है। जिसका नल्हड़ स्थित मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। वहीं युवक श्याम सुंदर को भी चोटें आई हैं परंतु वह खतरे से बाहर है। जांच अधिकारी महानंद ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर ड्राईवर के खिलाफ गफलत से टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें