राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हथीन के 6 पहलवान भाग लेंगे
हथीन। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न वेट वर्ग में हथीन उपमंडल के 6 पहलवान प्रथम स्थान पर रहे। अब उक्त पहलवान आगामी 4 सितंबर को हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चारों पहलवानों को हथीन में आगमन पर लोगों का भरपूर प्यार मिला है। वार्ड नंबर 1 के युवा समाज सेवी हेमंत ने बताया कि 26 किलो वर्ग में ध्रुव, 28 किलोवर्ग में हितेश राजपूत, 40 किलोवर्ग में मोहित, 45 किलोवर्ग में अमित, 60 किलोवर्ग में मुन्ना एवं 85 किलोवर्ग में तपिश हिसार में अपना जौहर दिखाएंगे। इसके लिए पहलवान प्रेक्टिस में जुटे हुए हैं।