फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों में फैली बीमारी से अब तक तीन दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बीमारी से तीन दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत
-बीमारी पर काबू पाने में जुटी डाक्टरों की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। हसनपुर के गांव रामगढ़ में मवेशियों में अज्ञात बीमारी को लेकर पशु चिकित्सकों ने डेरा डाल दिया है। डॉक्टरों की टीम गांव में सैंकडों पशुओं को टीका लगाकर बीमारी पर काबू पाने में जुटी हुई है। गांव रामगढ़ में पिछले लगभग दो सप्ताह में इस बीमारी से लगभग तीन दर्जन मवेशियों की मौत हो चुकी है। बीमारी को लेकर पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बीमारी को लेकर विभागीय डाक्टरों की टीम घर-घर पहुंच रही हैं और बीमारी से ग्रस्त पशुओं को टीकाकरण शुरू कर दिया है। डॉक्टरों की टीम के अनुसार इस बीमारी से ग्रस्त सैकड़ों मवेशियों की पहचान कर उन्हें टीके लगाए हैं। इस बीमारी से ग्रस्त मवेशियों के मुंह और खुर में छाले बन जाते हैं। इसके अलावा मवेशियों को तेज बुखार के लक्षण बनते हैं जिसके बाद मवेशी चारा आदि खाना छोड़ देते हैं। इसी प्रकार की बीमारी से ग्रस्त होकर गांव में तीन दर्जन से अधिक मवेशी मौत के मुंह में समा चुके हैं। डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों से आह़वान किया है कि मवेशियों को टीका अवश्य लगवाएं। इस बारे में पशुपालन विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ प्रेम सिंह यादव ने बताया कि गांव में लगभग नौ सौ मवेशी हैं जिनमें से लगभग सौ मवेशी बीमारी से ग्रस्त हैं। बीमारी के कारण अब तक गांव में लगभग तीन दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है। विभागीय डाक्टरों की टीम लगातार पशुओं को टीका लगाने का कार्य कर रही हैं। फिलहाल गांव में इस बीमारी पर काबू पा लिया गया है। जल्द ही आसपास के गांवों में भी मवेशियों को टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें